
Somwar Puja Vidhi: क्यों शिव साधना के लिए उत्तम है सोमवार? चंद्र देव भी करते हैं विशेष कृपा
AajTak
Somwar Puja Vidhi: सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से बड़ा लाभ मिलता है. कुंवारी कन्याएं यह व्रत उत्तम वर की प्राप्ति के लिए करती हैं. विवाहित स्त्रियां पति की दीर्घायु और पारिवारिक सुख के लिए यह व्रत करती हैं.
सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है. 'सोम' शब्द का अर्थ चंद्रमा होता है. चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक की शोभा बढ़ाता है. शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए कालकूट विष को अपने कंठ में धारण किया. तभी से वे नीलकंठ कहलाए. उस समय चंद्रदेव ने उनके मस्तक पर स्थान पाया और शिव को सोमेश्वर की उपाधि मिली. इसी कारण सोमवार का दिन शिव पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया. भगवान शिव के अलावा यह दिन चंद्र देव की उपासना के लिए भी उत्तम माना जाता है.
एक कथा के अनुसार, चंद्र देव को जब दक्ष प्रजापति ने शाप दिया कि वे क्षय रोग से पीड़ित होकर धीरे-धीरे क्षीण हो जाएंगे. तब चंद्रदेव ने भगवान शिव की आराधना की. सोमवार का व्रत करके शिव की कृपा प्राप्त की और पुनः तेजस्वी हो गए. तभी से सोमवार का दिन शिव और चंद्र देव दोनों की उपासना के लिए खास माना जाता है. सोमवार के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव व चंद्र देव की उपासना करते हैं.
सोमवार को भगवान शिव की पूजा का महत्व
सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से बड़ा लाभ मिलता है. कुंवारी कन्याएं यह व्रत उत्तम वर की प्राप्ति के लिए करती हैं. विवाहित स्त्रियां पति की दीर्घायु और पारिवारिक सुख के लिए यह व्रत करती हैं. सोमवार का उपवास स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी है. चंद्रमा के दोष से मुक्ति पाने के लिए भी यह व्रत उत्तम माना गया है.
पूजन विधि
सोमवार को प्रात:काल में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. घर या मंदिर में शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं. दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा और अक्षत अर्पित करें. दीपक और धूप जलाएं. शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें. शिव आरती गाकर पूजा पूर्ण करें. अंत में चंद्रमा को अर्घ्य दें और 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











