
Som Pradosh Vrat 2023: वैसाख माह का पहला प्रदोष व्रत आज, इस पूजन विधि से करें भगवान शिव को प्रसन्न
AajTak
Som Pradosh Vrat 2023: जो प्रदोष सोमवार को पड़ता है उसे सोम प्रदोष कहा जाता है. सोम प्रदोष व्रत करने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिलती है. सोम प्रदोष को चन्द्र प्रदोषम भी कहा जाता है. इसे मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए किया जाता है.
Som Pradosh Vrat 2023: आज सोम प्रदोष व्रत है. हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है. शास्त्रों में प्रदोष व्रत को सर्वसुख प्रदान करने वाला व्रत बताया गया है. सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने से इसका महत्व और बढ़ जाता है. इस व्रत के प्रभाव से चन्द्रमा अपना शुभ फल देता है. सोम प्रदोष व्रत करने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिलती है. सोम प्रदोष को चन्द्र प्रदोषम भी कहा जाता है. इसे मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए किया जाता है.
सोम प्रदोष व्रत पूजन विधि (Som Pradosh Vrat 2023 Pujan Vidhi)
सोम प्रदोष व्रत कठिन माना जाता है. ये व्रत निर्जल रखा जाता है, यानि व्रत के दौरान पानी नहीं पी सकते हैं. सुबह स्नान आदि के बाद भगवान शिव की पूजा करें. प्रदोष व्रत करने के लिए सबसे पहले त्रयोदशी के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं. स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें, इसके बाद अक्षत, दीप, धूप, गंगाजल आदि से पूजा करें.
सोम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Som Pradosh Vrat 2023 Shubh Muhurat)
सोम प्रदोष व्रत सोमवार यानी रखा जा रहा है. सोम प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 17 अप्रैल यानी आज दिन में 03 बजकर 46 मिनट पर होगी और इसका समापन 18 अप्रैल को दिन में 01 बजकर 27 मिनट पर होगी. उदयातिथि के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत 17 अप्रैल यानी आज ही मनाया जाएगा. सोम प्रदोष व्रत का पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा.
हर कष्ट होता है दूर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











