
Solar Eclipse Surya Grahan 2026: फरवरी में लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, दिखेगा रिंग ऑफ फायर , नोट करें टाइमिंग
AajTak
Solar Eclipse Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य का प्रकाश आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है. यह एक खगोलीय घटना है, जिसे वैज्ञानिक और सांस्कृतिक—दोनों दृष्टि से खास माना जाता है.
Solar Eclipse Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण को खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को दिखाई देगा. यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे आमतौर पर “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है.
वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आता तो है, लेकिन उसे पूरी तरह ढक नहीं पाता. इस कारण सूर्य के किनारों पर रोशनी का एक चमकदार गोल घेरा बन जाता है, जो देखने में बेहद अद्भुत लगता है.
क्यों बनता है “रिंग ऑफ फायर”
नासा के अनुसार, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से अपेक्षाकृत अधिक दूरी पर होता है और उसी समय सूर्य के सामने आ जाता है, तब वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता. परिणामस्वरूप, सूर्य की रोशनी चंद्रमा के चारों ओर एक उज्ज्वल वलय के रूप में दिखाई देती है. इसी दृश्य को “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है.
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
यह वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यानी देश में मौजूद लोग इस बार रिंग ऑफ फायर का नजारा प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पाएंगे. हालांकि, दुनिया के कई अन्य हिस्सों में यह खगोलीय घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












