Solar eclipse 2021: साल के पहले सूर्य ग्रहण का भारत पर कितना असर? ज्योतिषियों ने कही ये बात
AajTak
Solar eclipse 2021: आज साल का दूसरा ग्रहण लग रहा है. हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि आज का ग्रहण बहुत बड़ा सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह सूर्य ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा. आज का सूर्य ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ भाग में दिखाई देगा.
साल का दूसरा ग्रहण लग गया है. हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि आज का ग्रहण बहुत बड़ा सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण पूरे भारत में दृश्यनीय नहीं है. साल का पहला सूर्य ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में ही आंशिक रूप से दिखाई देगा. इसके अलावा, यूरोप और अमेरिका में इस ग्रहण का प्रभाव पूर्ण रूप से देखने को मिलेगा. भारत में इस ग्रहण की बहुत अल्प अवधि होगी. ग्रहण में सूतक मान्य नहीं होगा. ज्योतिषाचार्य प्रतीक का कहना है कि ग्रहण की अवधि में लोग बेफिक्र होकर ध्यान और पूजा-पाठ कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि इस ग्रहण काल में किसी भी तरह घबराने की आवश्यकता नहीं है. मंदिरों में इसका सूतक मान्य नहीं होगा. आप हर दिन की तरह पूजा-पाठ कर सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












