Smart Watch: SpO2 सेंसर के साथ ये शानदार स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 2 हजार रुपये से कम
AajTak
Fire-Boltt Ninja 2 Max भारत में लॉन्च हो गई है. यह कम कीमत में आने वाली स्मार्टवॉच है. इस वॉच में ब्रांड ने 1.5-inch की HD स्क्रीन दी है, जो रेक्टेंगुलर डायल के साथ आती है. Fire-Boltt Ninja 2 Max में 20 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं.

साथ ही इस वॉच में PPG यानी Photoplethysmography सेंसर लगा है, जो हर्ट रेट को मॉनिटर करता है. स्मार्टवॉच में SpO2 फीचर मिलता है. कंपनी की मानें तो इसे सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
Fire-Boltt Ninja 2 Max को कंपनी ने इंट्रोडक्ट्री ऑफर के साथ लॉन्च किया है. इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत वॉच को आप महज 1899 रुपये में खरीद सकते हैं. इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है. स्मार्टवॉच तीन कलर- ब्लैक, डार्क ग्रीन और रोज गोल्ड में आती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.