
SLR, AK-47 और RPG लेकर CRPF कैंप पर हमला करने आए थे कुकी उग्रवादी, जिरीबाम एनकाउंटर की जानिए हर एक डिटेल
AajTak
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले में सोमवार को जमकर बवाल किया है. सुबह पहले बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर हमला किया. उसके बाद दोपहर में जकुराधोर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. सीआरपीएफ की जवाबी कार्रवाई में 11 कुकी उग्रवादी मारे गए हैं. वहीं, सीआरपीएफ के दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सुरक्षाबलों का कहना है कि उग्रवादियों के खात्मे के लिए नाकाबंदी कर दी गई है और अभियान चलाया जा रहा है.
मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में 11 कुकी उग्रवादी मारे गए हैं. पुलिस के अनुसार, छद्म वर्दीधारी उग्रवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर आए और सबसे पहले बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर हमला किया. उसके बाद सशस्त्र उग्रवादियों ने जकुराधोर में स्थित सीआरपीएफ कैंप में हमला बोल दिया. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और कुकी उग्रवादियों को ढेर कर दिया. घटना के बाद तनाव फैल गया और कुकी उग्रवादियों ने जकुराधोर में मैतेई समुदाय के तीन-चार खाली पड़े घरों में आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के रिलीफ कैंप में ठहरे पांच लोगों के 'गायब' होने की खबर है. उनकी तलाश की जा रही है. हमलावरों को खदेड़ने के लिए असम राइफल्स, सीआरपीएफ और सिविल पुलिस की टीमें तलाशी अभियान चला रहीं हैं.
पुलिस के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने दोपहर करीब 3.30 बजे सीआरपीएफ कैंप पर हमला बोला और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और करीब 45 मिनट तक जबरदस्त एनकाउंटर चला. CRPF के दो जवान भी जख्मी हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई. सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. NH-37 और NH-2 पर जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है. सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं.
पुलिस का कहना था कि वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला उपलब्ध कराया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मणिपुर के विभिन्न जिलों में पहाड़ी और घाटी दोनों में कुल 109 नाके/ चेकपॉइंट बनाए गए हैं.
1. कौन-कौन हथियार बरामद हुए
हमले की घटना के बाद इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिले में आगजनी और बवाल की घटनाएं देखी गईं. हमलावर उग्रवादी आधुनिक हथियार लेकर आए थे. उनके कब्जे से 4 SLR, 3 AK-47, 2 इंसास, 1 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG), 1 पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. घटना के बाद से मणिपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. कुकी संगठन ने आज सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया है. फिलहाल, जिरीबाम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










