
SIP में इंवेस्ट करूं या Coldplay में, बैंड के कॉन्सर्ट टिकट की होड़ के बीच मीम्स वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर लगातार 'कोल्डप्ले' ट्रेंड कर रहा है. दीवानगी इस कदर है कि जनवरी 2025 में मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट के टिकट लिए अभी से लंबी कतारें लगी हैं. इस कॉन्सर्ट का टिकट हासिल करना एक बड़ी एचीवमेंट से कम नहीं है.
सोशल मीडिया पर लगातार 'कोल्डप्ले' ट्रेंड कर रहा है. दीवानगी इस कदर है कि जनवरी 2025 में मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट के टिकट लिए अभी से लंबी कतारें लगी हैं. इस कॉन्सर्ट का टिकट हासिल करना एक बड़ी एचीवमेंट से कम नहीं है.
क्रेज इतना है कि जिसे टिकट मिल रहा है, वो सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहा है. जिसे नहीं मिल रहा है, वो भी मीम्स के जरिये अपना दुख शेयर कर रहा है.
आइये देखते हैं 'कोल्डप्ले' पर सोशल मीडिया पर क्या बवाल मचा है.
किसी ने कहा कि कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का टिकट हासिल करने के लिए कोई इंट्रेंस एग्जाम देना होगा. किसी और का कहना था-क्या मैं SIP में निवेश करूं या कोल्डप्ले में?
किसी ने टिकट के लिए दोस्ती ही तोड़ दी है.
टिकट ना मिलने पर एक यूजर ने दुखी मन से लिखा-नहीं हुआ भाई कोल्डप्ले का टिकट. 1 मिनट में 10 लाख+ वेटिंग लिस्ट में चला गया. ये लोग क्या NASA में बैठकर टिकट बुक कर रहे हैं? सब मेरी तरह 5G ही तो यूज़ कर रहे हैं. बहुत मन था लाइव देखने का.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












