
Sinner Vs Zverev Final: वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 खिताब, फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया
AajTak
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में जैनिक सिनर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को करारी शिकस्त दी. यह वर्ल्ड नंबर-1 सिनर का पिछले 13 महीने में तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. वो पिछले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में चैम्पियन रहे थे. दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं, जिनका ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है.
Sinner Vs Zverev Final in Australian Open: इटली के स्टार टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर (Jannik Sinner) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में धूम मचा दी है. उन्होंने रविवार (26 जनवरी) को हुए मेन्स सिंगल्स के फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) को सीधे सेटोंं में 6-3, 7-6 (4), 6-3 से करारी शिकस्त दी. दोनों स्टार्स के बीच यह फाइनल मुकाबला 2 घंटे और 42 मिनट तक चला.
वर्ल्ड नंबर-1 सिनर का यह पिछले 13 महीने में तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. वो पिछले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में चैम्पियन रहे थे. इसके बाद यूएस ओपन 2024 खिताब जीता. अब सिनर ने अपना ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब डिफेंड किया है.
दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं, जिनका ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है. वो 2015 से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलते आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने तीन बार फाइनल (मौजूदा मिलाकर) खेले, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी.
सिनर ने 3 फाइनल खेले और तीनों बार खिताब जीते
सिनर ने पिछला ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 खिताब भी अपने नाम किया था. यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम रहा था. तब सिनर ने फाइनल में रूस के डेनिस मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3, से करारी शिकस्त दी थी.
इसी साल सिनर ने फिर धूम मचाई और अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता. सिनर ने यह उपलब्धि साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हासिल की. उन्होंने यूएस ओपन 2024 खिताब भी अपने नाम किया. तब सिनर ने फाइनल में टेलर फ़्रिट्ज (Taylor Fritz) को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 7-5 से शिकस्त दी थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












