
Sikandar Box Office Day 2: ईद की छुट्टी का 'सिकंदर' को मिला फायदा, कलेक्शन 50 करोड़ के पार
AajTak
सलमान खान की मूवी सिकंदर ठीक ठाक बिजनेस कर रही है. लेकिन जैसे ताबड़तोड़ कलेक्शन की फिल्म से उम्मीद थी, वैसा कमाल नहीं दिख पाया है. फिल्म ना ही पहले दिन की कमाई से कोई रिकॉर्ड ब्रेक करती दिखी, ना ही ईद के दिन इसने कोई गर्दा उड़ाया.
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने उनके फैंस को ईद पर ईदी दी है. मूवी को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. लेकिन भाईजान के फैंस दिल खोलकर अपने फेवरेट एक्टर को प्यार दे रहे हैं. पहले दिन 26 करोड़ के साथ खाता खोलने के बाद सिकंदर ने दूसरे दिन कितनी कमाई की, चलिए जानते हैं.
फिल्म ने दूसरे दिन कमाए कितने करोड़? Sacnilk के मुताबिक, सोमवार को ईद के दिन सिकंदर की कमाई में थोड़ी ग्रोथ हुई है. फिल्म को ईद के हॉलिडे का फायदा मिला है. शुरुआती अनुमान कहते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ का कलेक्शन किया है. इंडिया में फिल्म कुल मिलाकर 55 करोड़ कमा चुकी है. भाईजान की मूवी ने 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सोमवार को हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21.75% दर्ज की गई. फुटफॉल की बात करें तो, मॉर्निंग शोज में ये 8.38% देखी गई. वहीं दोपहर के शोज में 26.70% और ईवनिंग शोज में 30.18 %थी.
'छावा' से पिछड़ा 'सिकंदर' सलमान खान की मूवी ठीक ठाक बिजनेस कर रही है. लेकिन जैसे ताबड़तोड़ कलेक्शन की फिल्म से उम्मीद थी, वैसा कमाल नहीं दिख पाया है. फिल्म ना ही पहले दिन की कमाई से कोई रिकॉर्ड ब्रेक करती दिखी, ना ही ईद के दिन इसने कोई गर्दा उड़ाया. कमाई के मामले में सलमान की सिकंदर 2025 की सबसे अच्छी कमाई करने वाली फिल्म छावा के आसपास भी नहीं है. छावा ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ कमाए थे. सलमान 2023 के बाद सिकंदर लेकर सिल्वर स्क्रीन पर आए थे. लेकिन वो जादू बिखेरने में नाकामयाब रहे, जिसकी उनसे उम्मीद थी.
बात करें फिल्म की तो, सिकंदर को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया है. ये वहीं फिल्ममेकर हैं जिन्होंने गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी. मूवी में पहली बार सलमान खान की जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री से लोग कनेक्ट नहीं कर पाए. सलमान और रश्मिका की बेमेल जोड़ी ने ऑडियंस का दिल नहीं जीता. फिल्म में विलेन के रोल में सत्यराज दिखे. सिकंदर के लिए उसके पहले हफ्ते की कमाई अहम है. अच्छी बात ये है कि इसे सिनेमाघरों में किसी दूसरी बॉलीवुड फिल्म से टक्कर नहीं मिल रही है. देखना होगा सोलो रिलीज हुई सिकंदर का लाइफटाइम कलेक्शन क्या रहता है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










