
'धुरंधर 2' के दीवाने हुए राम गोपाल वर्मा! रिव्यू में फिल्म को बताया 'शोले से सौ गुना'
AajTak
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही तगड़ा माहौल बना रही है और अब राम गोपाल वर्मा के रिव्यू ने इसकी हाइप और बढ़ा दी है. वर्मा ने फिल्म को ‘नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत’ बताते हुए दावा किया कि ये ‘शोले’ और ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है.
'धुरंधर 2' का तूफान शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं. जनता आदित्य धर के रचे फिल्मी संसार में गोता लगाकर रणवीर सिंह के किरदार की कहानी पूरी होने का इंतजार कर रही है. दूसरी तरफ, आइकॉनिक फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू शेयर किया है. वर्मा ने 'धुरंधर 2' को 'एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत' बताते हुए जमकर तारीफ की. आदित्य धर की शानदार फिल्ममेकिंग को सलाम करते हुए वर्मा ने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे ग्लोबल सिनेमा आइकॉन्स को 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह दे डाली.
राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' के असर पर की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए वर्मा ने लिखा कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स के अनुमानों, दर्शकों के दीवानेपन, सोशल इम्पैक्ट, सिनेमा की ग्रामर बदलने और ऑडियो-वीडियो के साइकॉलॉजिकल असर के मामले में 'धुरंधर 2', 'शोले' से सौ गुना ज्यादा असरदार होगी. और 'मुगल-ए-आजम' से लेकर आजतक की सबसे महान फिल्में इसके आगे टीवी सीरियल जैसी लगने लगेंगी.
उन्होंने लिखा, 'ये एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर का जन्म है और अबतक सिनेमा के संसार में जो कुछ अस्तित्व में था, उसके विलुप्त होने की शुरुआत है.'
आदित्य धर की तारीफ में राम गोपाल वर्मा बोले कि अब से डायरेक्टर शब्द के स्पेलिंग की शुरुआत आदित्य के नाम से होगी. 'और समझदारी की बात ये होगी कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को अपने सारे काम छोड़कर 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखना चाहिए' वर्मा ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा.
आदित्य धर के लिए इंस्पिरेशन रहे हैं राम गोपाल वर्मा 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने राम गोपाल वर्मा की फिल्ममेकिंग को कई बार अपने लिए इंस्पिरेशन बताया है. उन्होंने वर्मा की आइकॉनिक फिल्म 'सत्या' के स्टाइल से काफी कुछ सीखने की बात भी कही है.
फिल्म लवर्स को 'धुरंधर' के कई सीन्स में आदित्य के काम पर वर्मा के स्टाइल की छाप नजर आई थी. पिछले साल दिसंबर में 'धुरंधर' देखने के बाद वर्मा ने जो सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थीं, उन्हें फिल्म कम्युनिटी ने बेहतरीन फिल्म विश्लेषण की कैटेगरी में गिना था.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











