
धुरंधर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगे 21 कट, खूनखराबे के सीन्स पर आपत्ति
AajTak
धुरंधर 2 को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में भारी भरकम एक्शन सीन्स दिखाए जाने वाले हैं. कई सीन्स को इनकी आक्रामकता के लिए टोन डाउन किया गया है. सेंसर बोर्ड ने कुल 21 कट्स लगाए हैं. फिल्म का रनटाइम लगभग 229 मिनट है.
बस 1 दिन का इंतजार और... फिर आदित्य धर की मचेअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 पर्दे पर होगी. रणवीर सिंह की मूवी को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. मूवी पहले पार्ट से लंबी होगी. इसका रनटाइम 229.6 मिनट यानी 3 घंटे और 50 मिनट के करीब है. CBFC ने कई सारे कट्स मेकर्स को सुझाए थे. इनमें गालियां म्यूट करना और ड्रग्स के सीन्स को लेकर चेतावनी देना, हिंसा को कम करना शामिल हैं.
धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने लगाए कट सीबीएफसी ने खूनखराबे वाले सीन्स को कुछ सेकंड कम करने को कहा. इसके अलावा गालियां म्यूट करना, सबटाइटल्स में डिमोनेटाइजेशन की डेट में बदलाव, फिल्म में पीएम मोदी का रेफरेंस यूज करने के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट सबमिट करने जैसे आदेश थे.
फिल्म में किए गए अहम बदलाव:
-कंटेंट को लेकर चेतावनी और ड्रग डिस्क्लेमर स्लाइड्स को जोड़ना.
-गालियों और कुछ खास शब्दों/नामों को म्यूट करना या बदलना.
-वॉइलेंस के सीन्स को कम करना (जिसमें सिर की चोट, सिर काटना और आंख फोड़ने वाले सीन भी शामिल हैं)

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.












