
Film Wrap: गैस की किल्लत से परेशान अक्षय, सारा को देना होगा सनातनी होने का प्रूफ
AajTak
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.
एंटरटेनमेंट जगत में इन दिनों ढेरों विवाद चल रहे हैं. इस बीच सारा अली खान भी सुर्खियों में आ गईं. उन्हें लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजीब बयान दे डाला. नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को यूट्यूब से हटा दिया गया. और अक्षय कुमार के भारत में चल रहे गैस सिलेंडर क्राइसिस से जूझने के बारे में भी पता चला. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.
चार धाम यात्रा पर सारा अली खान को देना होगा एफिडेविट, लिखना होगा- मैं सनातनी हूं! बोले- मंदिर अध्यक्ष
19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.
चॉल में बीता बचपन, अब करोड़ों का मालिक है एक्टर, महलों जैसा घर देख चौंकी फराह खान
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख करोड़ों के मालिक हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर है. वो लैविश लाइफ जीते हैं. अब उन्होंने फैंस संग अपनी इंस्पायरिंग जर्नी शेयर की है. फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में उन्हें देखा गया.
LPG गैस की किल्लत का अक्षय कुमार के घर पर असर, बोले- पत्नी ने ऑर्डर कर रखे हैं 2 इंडक्शन चूल्हे

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












