
'मैं तुम्हारे साथ बीस हजार बच्चे पैदा करना चाहती हूं' ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस की 'डिफरेंट' स्पीच पर छिड़ी बहस
AajTak
ऑस्कर 2026 में ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली जेसी बकली की स्पीच सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है. जहां आमतौर पर ऐसे मंचों से राजनीतिक या सामाजिक मैसेज दिए जाते हैं, वहीं जेसी ने मां बनने और अपने परिवार की खुशी पर बात की, जिसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है.
दुनिया के बड़े पॉप कल्चर अवॉर्ड शोज में विनर्स का किसी ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट, रेसिज्म या फेमिनिज्म पर कोई मजबूत मैसेज देने का एक पूरा इतिहास रहा है. इसी साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेंट पॉलिसीज का विरोध और गोल्डन ग्लोब्स में फिलिस्तीन का सपोर्ट करने के मैसेज खूब सुनाई दिए. लेकिन ऑस्कर्स 2026 में अवॉर्ड जीतने वाली एक एक्ट्रेस की स्पीच इसलिए चर्चा में है क्योंकि उन्होंने मदरहुड की फीलिंग पर बात की और अपने पति की तारीफ की.
आइरिश फिल्म 'हैमनेट' के लिए ऑस्कर्स 2026 में एक्ट्रेस जेसी बकली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. इस फिल्म में उन्होंने मशहूर इंग्लिश राइटर शेक्सपियर की पत्नी का रोल किया है, जो प्लेग में अपने 11 साल के बेटे की मौत से उबरने में स्ट्रगल कर रही है. बेस्ट एक्ट्रेस के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए अपना नाम अनाउंस होते ही जेसी अपने पति से लिपटकर रोने लगीं. अवॉर्ड लेने के बाद जो स्पीच दी वो ऑस्कर्स 2026 का एक रेयर मोमेंट बनी, जब कोई विनर महिला अपने परिवार, पति और मां बनने की खुशियों पर बात करती नजर आई.
जेसी ने अपनी स्पीच में क्या कहा? जेसी ने उन एक्ट्रेसेज को शुक्रिया कहने के साथ अपनी स्पीच शुरू की, जिन्हें उनके साथ इस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. फिर उन्होंने अपने पेरेंट्स को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मॉम-डैड हमें सपने देखना सिखाने के लिए शुक्रिया. कभी भी लोगों की उम्मीदों से खुद को डिफाइन न करने और अपने पैशन से खुद को गढ़ना सिखाने के लिए शुक्रिया.'
उसके बाद जेसी ने ऑडियंस में बैठे अपने पति की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'और तुम! फ्रेड, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं यार. तुम बहुत अद्भुत पिता हो, मेरे बेस्ट फ्रेंड हो. मैं तुम्हारे साथ बीस हजार और बच्चे पैदा करना चाहती हूं! सच में. और आइला, मेरी 8 महीने की बच्ची जिसे कोई आइडिया नहीं है कि क्या चल रहा है और शायद इस वक्त वो सिर्फ दूध के सपने देख रही है... ये (ऑस्कर ट्रॉफी) बहुत बड़ी चीज है और मुझे तुमसे बहुत प्यार है. मुझे तुम्हारी मां बनना बहुत प्यारा है और मैं तुम्हारे बगल में रहकर दुनिया डिस्कवर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'
जेसी ने अपनी फिल्म की डायरेक्टर क्लोई जाओ और राइटर मैगी ओ फेरेल को भी शुक्रिया कहा— 'इन रोशनी से भरी महिलाओं को जानना और इनके साथ एक मां के प्यार की क्षमता को डिस्कवर करने का सफर मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है. आज यूके में मदर्स डे है, तो मैं ये अवॉर्ड एक मां के दिल में भरे खूबसूरत शोर-शराबे को डेडिकेट करना चाहती हूं. हम महिलाओं की उस परंपरा से आते हैं जो तमाम मुश्किलों के बीच कुछ क्रिएट करने में कामयाब हो रही हैं. इस रोल में मुझे सम्मान देने के लिए शुक्रिया. मुझे इस जीत पर यकीन भी नहीं हो रहा है.'
क्यों बहस का मुद्दा बनी जेसी की स्पीच? ऑस्कर्स 2026 का यूएस में रविवार की रात को हुआ था, लेकिन जेसी की स्पीच अब ज्यादा चर्चा में आ रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि जहां लोग ऐसे मंचों से अपने घरों से दूर चल रही क्रांतियों के बारे में मैसेज देते हैं, वहीं जेसी का मां होने की खुशियों पर बात करना बहुत खूबसूरत लगा. एक यूजर ने लिखा, 'हॉलीवुड ने महिलाओं को ये बताने में कई साल खर्च किए हैं कि एम्बिशन का मतलब सबकुछ छोड़कर आगे बढ़ना होता है. लेकिन जेसी ने सबसे बड़े स्टेज पर बिना किसी संकोच अपने पति के प्यार और मां बनने को सेलिब्रेट किया.' जेसी की तारीफ करते हुए कुछ यूजर्स ने तो उनकी स्पीच को एक 'कल्चरल बदलाव' भी कहा.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










