
39 की उम्र में दुल्हन बनेंगी श्रद्धा कपूर, BF राहुल मोदी संग कब लेंगी फेरे? परिवार ने बताया
AajTak
श्रद्धा कपूर कब और किससे शादी करेंगी? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. अब श्रद्धा के वेडिंग प्लान्स पर उनकी फैमिली का रिएक्शन सामने आया है. जानना नहीं चाहेंगे आप?
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन श्रद्धा कपूर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. लंबे समय से श्रद्धा का नाम राइटर राहुल मोदी संग जुड़ रहा है. दोनों अपनी शादी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फैंस को भी श्रद्धा को दुल्हन के जोड़े में देखने का इंतजार है. अब श्रद्धा की शादी पर उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने चुप्पी तोड़ी है.
कब दुल्हन बनेंगी श्रद्धा?
फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत में श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर बात की. श्रद्धा की वेडिंग न्यूज पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा- सच में? मुझे इस बारे में नहीं पता. मुझे तो कोई आइडिया ही नहीं है.
तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि उन्हें गर्व है कि एक्ट्रेस अपने परिवार की लीगेसी को आगे लेकर गई हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने जिस ग्रेस के साथ परिवार के नाम को रोशन किया है उससे वो बहुत ज्यादा खुश हैं.
श्रद्धा संग कैसा है बॉन्ड?
श्रद्धा कपूर की मौसी, तेजस्विनी कोल्हापुरे ने ये भी बताया कि वो और श्रद्धा एक दूसरे के काम को डिस्कस करती हैं. दोनों सेट से तस्वीरें, वीडियो और अलग-अलग फिल्मों में एक-दूसरे के लुक शेयर करती हैं. तेजस्विनी ने यह भी बताया कि वो और श्रद्धा एक-दूसरे को सलाह तभी देती हैं, जब उन्हें लगता है कि किसी चीज में वाकई सुधार किया जा सकता है.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











