
'धुरंधर 2' लगाएगी साउथ के किले में पहली सेंध, बॉलीवुड को मिलेगी 200 करोड़ की पहली ओपनिंग!
AajTak
‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के संकेत दे चुकी है. करीब 160 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ फिल्म 200 करोड़ वर्ल्डवाइड ओपनिंग की तरफ बढ़ रही है. अगर ऐसा हुआ तो ये पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो इस क्लब में एंट्री करेगी और साउथ के रिकॉर्ड्स को सीधी टक्कर देगी.
'धुरंधर 2' का तूफान बस कुछ ही घंटे में रिकॉर्ड्स तबाह करने के लिए तैयार है. पिछले साल दिसंबर में पहला पार्ट देखने के बाद से ही जनता, 'धुरंधर 2' के लिए 19 मार्च 2026 पर आंखें गड़ाए बैठी थी. मगर 18 मार्च के लिए पेड प्रीव्यू अनाउंस करके मेकर्स ने वक्त-हालात-जज्बात ही बदल दिए. प्रीव्यू शोज स्टार्ट होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आने वाली सुनामी की आहट आने लगी है.
'धुरंधर 2' ओपनिंग के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड को चैलेंज करने की तैयारी में है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉलीवुड को पहली बार बॉक्स ऑफिस के उस किले में एंट्री दिलाने जा रही है, जो साउथ, खासकर तेलुगु इंडस्ट्री का खड़ा किया हुआ है. 'धुरंधर 2' इस किले में सेंध लगाने जा रही है, ये इशारा फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही मिल रहा है.
'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग कलेक्शन ट्रेलर आते ही पहले 18 मार्च को आने 'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. 19 मार्च से रिलीज के लिए बुकिंग कुछ दिन पहले ही खुली है. विदेशों में बिना ट्रेलर ही एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी थी, इसके बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स धमाकेदार रहा है.
ये रिपोर्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार, बुधवार के प्रीव्यू शोज के लिए ही ऑलमोस्ट 10 लाख टिकट बुक हो चुके हैं. इस बुकिंग से 'धुरंधर 2' ने करीब 43 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है, जो ब्लॉक सीट्स के साथ 48 करोड़ हो जाता है.
19 तारीख को फर्स्ट डे के लिए 'धुरंधर 2' के करीब 7 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इससे 30 करोड़ एडवांस ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जो ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर करीब 40 करोड़ हो जाता है.
सोमवार को बॉक्स ऑफिस ट्रैकर निशित शॉ ने अपडेट दिया था कि ओवरसीज मार्केट यानी विदेशों में एडवांस बुकिंग से 'धुरंधर 2' ने 7.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन किया है. ये रिपोर्ट लिखे जाने तक ये आंकड़ा 8 मिलियन डॉलर से ठीकठाक ज्यादा होने का अनुमान है, जो भारतीय करेंसी में करीब 75 करोड़ रुपये होता है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










