
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: 29 नवंबर को होगा शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को होगा धन लाभ
AajTak
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 29 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र में होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा.
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना जाता है. शुक्र इस समय विशाखा नक्षत्र में बैठे हुए हैं और वह 29 नवंबर 2025 को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. अनुराधा नश्रत्र के स्वामी शनि ही माने जाते हैं और ज्योतिष शास्त्र शनि-शुक्र दोनों मित्र ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में 29 नवंबर को होने वाला शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि यह कई राशियों के लिए लकी साबित होगा.
शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से दिसंबर के शुरुआती 2 हफ्ते कई राशियों के लिए शुभ और लकी माने जा रहे हैं. उसके बाद शुक्र 9 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. चलिए जानते हैं कि 29 नवंबर को होने जा रहे शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों का लकी टाइम शुरू होगा.
वृषभ
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. इस समय आप वो काम भी पूरा कर पाएंगे जिन्हें लेकर आप अनिश्चित थे. जो समस्या या रुकावटें आपको लंबे समय से परेशान कर रही थीं, वे अब कम होंगी. परिवार के साथ बेहतर समय बितेगा और माहौल शांत रहेगा. आर्थिक तौर पर भी राहत दिखेगी. किसी पुराने काम से फायदा मिलने की संभावना है.
कर्क
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यक्तित्व में एक नई चमक महसूस करेंगे. रिश्तों में भी स्थिरता आने लगेगी. यह बदलाव मानसिक शांति लाएगा. कामकाज में ठहराव खत्म होगा. जो काम अटक रहे थे, वे आगे बढ़ेंगे. पैसे का छोटा-मोटा फायदा भी मिल सकता है. आप अंदर एक नई ऊर्जा और संतुलन महसूस करेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












