
Shukra Gochar 2025: आज शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करके बनाएंगे नीचभंग योग! इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी
AajTak
Shukra Gochar 2025: 9 अक्टूबर यानी आज शुक्र के गोचर से कन्या राशि में नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा. इस नीचभंग राजयोग से कई राशियों की किस्मत पलट जाएगी. साथ ही, कई राशियों को आर्थिक लाभ जैसे योग भी बनेंगे.
Shukra Gochar 2025: 9 अक्टूबर यानी आज शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में शुक्र का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर मानव जीवन के सुख, वैभव और आर्थिक स्थितियों पर पड़ता है. इस बार शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करते हुए नीचभंग योग का निर्माण करेंगे. दरअसल, नीचभंग योग तब बनता है जब कोई ग्रह अपनी नीच राशि में प्रवेश करके दोबारा शुभ फल देने की स्थिति में आ जाता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह सुख-समृद्धि, वैभव, प्रेम, धन-संपत्ति, सौंदर्य और कला का कारक होता है. यह भौतिक सुखों और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां लेकर आता है. ऐसे में शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगा. आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत इस गोचर से चमक सकती है.
1. कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा. लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा. नौकरी और व्यवसाय में किसी नई डील या सहयोग से लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी. दोस्तों या परिवार के बीच सम्मान और समर्थन मिलेगा.
2. धनु
शुक्र का प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति और निवेश योजनाओं पर विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा. जो लोग लंबे समय से किसी अच्छी डील का इंतजार कर रहे थे, अब उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. करियर में स्थिरता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. साथ ही, प्रेम और साझेदारी के मामलों में नए अवसर सामने आएंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











