
Shubman Gill GT Captain, IPL: गुजरात टाइटन्स ने किया नए कप्तान का ऐलान... हार्दिक की जगह शुभमन गिल को मिली कमान
AajTak
हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने बड़ा कदम उठाया है. गुजरात टाइटन्स ने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक बड़ी खबर सामने आई है. गुजरात टाइटन्स (GT) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब आईपीएल के आगामी सीजन में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करेंगे. हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस (MI) में चले जाने के बाद गुजरात टाइटन्स ने ये बड़ा निर्णय लिया है.
गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, 'शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर काफी प्रगति की है. हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है. मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटन्स को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है. उनकी परिपक्वता और स्किल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट तौर पर दिखता है. हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर उत्साहित हैं.'
गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने ऑरेन्ज कैप जीता था. गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे. केन विलियमसन भी गुजरात टाइटन्स के कप्तान बनने के रेस में थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस युवा भारतीय खिलाड़ी को तवज्जो दी है.
24 साल के शुभमन गिल ने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. गिल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 91 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.70 की औसत के साथ 2790 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 18 अर्धशतक लगाए. उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 129 रन है. शुबमन गिल ने अपने आईपीएल करियर में 273 चौके और 80 छक्के लगाए हैं. आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले गिल को गुजरात टाइटन्स ने 8 करोड़ रुपये में साइन किया था.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






