
Shubh Sanket: घर से निकलते वक्त मिल रहे हैं ये संकेत... पूरा होगा हर काम, दौलत का लगेगा अंबार
AajTak
Shubh Sanket: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में सफलता, उन्नति और अच्छे समय के आगमन से पहले प्रकृति हमें कुछ विशेष शुभ संकेत देती है. माना जाता है कि ये संकेत इस बात का प्रतीक होते हैं कि आपकी कोशिशें अब फल देने वाले हैं और आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है.
जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत और लगन जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है किस्मत या भाग्य का साथ. कई बार हमारी कोशिशें तभी फल देती हैं जब समय हमारे पक्ष में होता है. ज्योतिष शास्त्र, पुरानी मान्यताओं और शकुन-अपशकुन परंपराओं के अनुसार अच्छा समय आने से पहले प्रकृति हमें कुछ संकेत देती है. ये संकेत अक्सर बेहद सामान्य परिस्थितियों में दिखाई देते हैं, यहां तक कि जब हम घर से बाहर कदम रखते हैं तब भी. माना जाता है कि ये शुभ संकेत इस बात का इशारा होते हैं कि आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, तरक्की के अवसर खुलने वाले हैं. आइए जानते हैं वे कौन-कौन से संकेत हैं जो यह बताते हैं कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है.
जल भरा कलश
घर से निकलते ही अगर आपको पानी से भरा कलश घड़ा या पानी रखने को कई भी सामान दिखाई दे तो इसे खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. ये भी माना जाता है कि अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और आपको जल भरा कलश दिखाई दे जाए तो आपका काम जरूर पूरा हो जाएगा.
गन्ना या दूध
घर से निकलते वक्त गन्ना या दूध से भरा कोई बर्तन दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है. जहां गन्ना मिठास का प्रतीक है, वहीं दूध पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि आपके काम में सफलता मिलेगी, और जीवन में खुशियां आएंगी
सफाईकर्मी का दिखना

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











