
Shraddha Murder Case: तिहाड़ में आफताब की पहली रात, चैन से सोया, टेंशन फ्री दिखाई दिया
AajTak
श्रद्धा केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को उल्टी-सीधी जानकारी दे रहा आफताब अब तिहाड़ जेल पहुंच चुका है. जेल में आफताब की पहली रात आराम से कटी. जेल सूत्रों की मानें तो आफताब चैन से सोता रहा. इससे पहले थाने की हवालात में भी वो हर वक्त बेफिक्र सोता रहता था.
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है. आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर चार में रखा गया है. हालांकि उसे सुरक्षा कारणों की वजह से अलग सेल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. तिहाड़ में उसे एकदम टेंशन फ्री देखा गया है.
श्रद्धा केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को उल्टी-सीधी जानकारी दे रहा आफताब अब तिहाड़ जेल पहुंच चुका है. जेल में आफताब की पहली रात आराम से कटी. जेल सूत्रों की मानें तो आफताब चैन से सोता रहा. इससे पहले थाने की हवालात में भी वो हर वक्त बेफिक्र सोता रहता था. और यही सिलसिला तिहाड में भी जारी रहा.
पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना करने के बाद अब कोर्ट ने उसे तिहाड़ भेज दिया है. उसकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट है और सभी एहतियाती इंतजाम किए गए हैं. जिल सेल में उसे रखा गया है, उसके बाहर हमेशा एक पुलिसकर्मी तैनात रहता है, जो उस पर नजर रखता है. ये वो सेल होती है जिससे कैदी को जल्दी नहीं निकाला जाता. सीसीटीवी से भी उस पर बराबर नजर रखी जा रही है. आफताब को खाना देने से पहले भी उसकी जांच की जाती है. कुल मिलाकर आफताब तिहाड जेल में कोई गड़बड़ करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है.
अस्पताल से हुई केस की सुनवाई
श्रद्धा केस की सुनवाई भी शनिवार को खास अंदाज में हुई. पुलिस ने जज से गुजारिश की कि अस्पताल में ही स्पेशल कोर्ट लगाकर सुनवाई कर ली जाए. इस पर जज राजी हो गए और अस्पताल पहुंच गए जहां सुनवाई के बाद आफताब को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का फैसला किया गया.
कल हो सकता है नार्को टेस्ट

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










