
Shohidul Islam: डोपिंग को लेकर आईसीसी की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी प्लेयर पर लगाया 10 महीने का बैन
AajTak
तेज गेंदबाज शाहिदुल इस्लाम पर आईसीसी ने 10 महीने तक क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया है. 27 साल के शोहिदुल बांग्लादेश टीम के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुके हैं.
बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज शाहिदुल इस्लाम पर आईसीसी ने 10 महीने तक क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया है. शोहिदुल पर आईसीसी के एंटी डोपिंग कोड के नियम 2.1 का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उनपर यह कार्रवाई की गई है. बांग्लादेशी पेसर ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है.
शोहिदुल के यूरीन सैम्पल में क्लोमीफीनन पाया गया, जिसे वाडा की सूची में प्रतियोगिता में और प्रतियोगिता से बाहर दोनों में प्रतिबंधित पदार्थ है. आईसीसी ने एक बयान में कहा,'बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के उल्लघंन का दोषी पाए जाने के बाद 10 महीने के लिये प्रतिबंधित किया जाता है.'
यह 10 महीने का प्रतिबंध 28 मई से शुरू हो चुका है जिसके चलते शोहिदुल 28 मार्च 2023 तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. शोहिदुल ने बांग्लादेश के लिए सिर्फ एक टी20 इंटरनेशल मुकाबला खेला है, जहां उन्होंने मोहम्मद रिजवान का विकेट लिया था. 27 साल के शोहिदुल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था.
शोहिदुल से पहले इस गेंदबाज पर लगा था बैन
वह वेस्टइंडीज के हालिया बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट और टी20 टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण उन्हें दौरे से बाहर होना पड़ा. शोहिदुल बांग्लादेश के ऐसे दूसरे क्रिकेटर हैं, जिनपर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद बैन लगाया गया है. 2020 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तेज गेंदबाज काजी एनिक इस्लाम पर दो साल का बैन लगाया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












