
Shocking...! गले में चॉकलेट फंसने से 8 साल के बच्चे की मौत
AajTak
तेलंगाना के वारंगल शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां गले में चॉकलेट का टुकड़ा फंसने से आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, इस घटना की तेलंगाना ही नहीं पूरे देश में चर्चा हो रही है.
तेलंगाना के वारंगल शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आठ साल के एक बच्चे की चॉकलेट खाने के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चॉकलेट उसका पिता विदेश से लाया था. इस घटना की तेलंगाना ही नहीं पूरे देश में चर्चा है.
गौरतलब है कि आठ साल का संदीप सिंह चॉकलेट खा रहा था. इसी दौरान उसके गले में चॉकलेट का एक टुकड़ा फंस गया. इससे संदीप छटपटाने लगा.
काफी प्रयास के बाद भी चॉकलेट का टुकड़ा न गले के नीचे उतरा और न ही मुंह के बाहर ही निकला. बेटे की बिगड़ती हालत देखकर परिवार आनन-फानन उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बच्चे के गले में अटका 5 रुपये का सिक्का तेलंगाना जैसी ही घटना इसी साल जून में यूपी के चित्रकूट में सामने आई थी. यहां कर्वी निवासी आनंद किशोर चौधरी के 4 वर्षीय बालक की आहार नली में 5 रुपये का सिक्का फंस गया था.
परिवार ने 3 दिन तक डॉक्टरों के चक्कर काटे. सिक्का न निकलने पर परिजन बच्चे को लेकर मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल पहुंचे. यहां शिशु रोग चिकित्सक ने बच्चे के गले में फंसे सिक्के को निकालकर परिजनों को एक बड़ी राहत दी थी.
जिले के डॉक्टरों ने खड़े कर दिए हाथ

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










