
Shoaib Ibrahim ने खरीदी Ducati बाइक, फैंस बोले- दीपिका कक्कड़ को ड्राइव पर ले जाएं
AajTak
ससुराल सिमर का फेम एक्टर शोएब इब्राहिम ने खुद को एक नई चमचमाती Ducati बाइक गिफ्ट की है. शोएब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बाइक संग फोटो शेयर करके फैंस को इस बारे में जानकारी दी है.
टीवी के मोस्ट फेमस और हैंडसम हंक एक्टर शोएब इब्राहिम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. शोएब इब्राहिम अक्सर ही अपनी वाइफ दीपिका कक्कड़ और परिवार के लोगों को कुछ न कुछ गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. लेकिन इस बार एक्टर ने खुद को ही एक खास तोहफा दिया है. जी हां, शोएब इब्राहिम ने अपने लिए एक शानदार बाइक खरीदी है.
More Related News













