
Shiv Sena Politics: बागी विधायकों पर शिवसेना का अटैक! कहा-'अब राजनीतिक नहीं, कानूनी लड़ाई भी शुरू'
AajTak
गुवाहाटी में जमे शिवसेना के बागी विधायकों का गुट अपनी कानूनी रणनीति तैयार कर रहा है. सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में खड़े विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करेगा. शिंदे गुट कोर्ट के सामने उद्धव ठाकरे की ओर से नियुक्त किए गए विधायक दल के नेता की नियुक्ति को भी चुनौती दे सकता है. बागी विधायक गुट का मानना है कि एकनाथ शिंदे पहले भी शिवसेना के विधायक दल के ग्रुप लीडर थे. अब, उद्धव ठाकरे की ओर से ग्रुप लीडर का परिवर्तन अवैध है क्योंकि इसके लिए उन्हें कम से कम 37 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है. वहीं, बागी विधायकों पर शिवसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इसमें शिवसेना के वकील देवदत्त कामत ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. देखें क्या कहा.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










