
Shikhar Dhawan IPL 2024 Captaincy: आईपीएल के 10 कप्तानों के फोटो से गायब धवन... क्या पंजाब किंग्स ने भी कर दिया कप्तानी में बदलाव?
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. मगर इससे पहले IPL ने सोशल मीडिया पर सभी 10 टीमों के कप्तानों की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन नजर नहीं आए. ऐसे में फैन्स के बीच यह चर्चा जोरों पर होने लगी है कि क्या पंजाब टीम ने भी अपनी कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है.
Shikhar Dhawan IPL 2024 Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का ओपनिंग मुकाबला शुक्रवार (22 मार्च) को चेन्नई में खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही टूर्नामेंट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पहला और बड़ा बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में हुआ है.
इस बार महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं होंगे. माही ने अपनी जगह 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को CSK टीम की कप्तानी सौंप दी है. इसी बीच IPL ने सोशल मीडिया पर सभी 10 टीमों के कप्तानों की फोटोज शेयर की हैं.
कप्तानों के फोटोज से गायब रहे धवन
इन फोटोज में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन नजर नहीं आए. ऐसे में फैन्स के बीच यह चर्चा जोरों पर होने लगी है कि क्या पंजाब टीम ने भी अपनी कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. बता दें कि धवन की जगह फोटोज में जितेश शर्मा नजर आए हैं.
हालांकि इस पोस्ट के जरिए ही IPL ने यह भी क्लियर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है. उन्होंने कैप्शन में स्पष्ट किया है कि फोटोज में सभी 9 टीमों के कप्तान दिख रहे हैं. मगर पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व उनके उपकप्तान जितेश शर्मा ने किया है.
धवन ने अब तक 12 मुकाबलों में कप्तानी की

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












