
Shikhar-Aesha Divorce: शिखर धवन की पत्नी को था ये डर, बताया- तलाक क्यों था जरूरी
AajTak
शिखर धवन तलाक की बात पर अभी तक खामोश हैं. आयशा मुखर्जी की यह दूसरी शादी थी और उनका पहले भी एक तलाक हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि आयशा ने कैसे तलाक पर अपना दर्द बयां किया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो गए हैं. अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आयशा ने खुद इसका जिक्र किया है. हालांकि, शिखर तलाक की बात पर अभी तक खामोश हैं. आयशा मुखर्जी की यह दूसरी शादी थी और उनका पहले भी एक तलाक हो चुका है. आयशा ने शिखर धवन से तलाक के बाद एक के बाद एक कई पोस्ट कर अपने अनुभव और तकलीफों को बयां किया है. आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में तलाक को लेकर लिखा, 'शब्दों के इतने शक्तिशाली अर्थ और जुड़ाव कैसे हो सकते हैं. मैं एक तलाकशुदा के रूप में इसका अनुभव पहले भी कर चुकी हूं. मैं अपने पहले तलाक से बहुत ज्यादा डर गई थी. मुझे लगा जैसे मैं असफल हो गई हूं और उस वक्त कितना गलत कर रही थी.' आयशा ने आगे लिखा, 'मुझे लगता था जैसे मैंने सभी को कितना नीचा दिखाया है और बहुत स्वार्थी होने जैसा महसूस किया. मुझे ऐसा लगता था जैसे मैंने अपने परिजनों को नीचा दिखाया है. अपने बच्चों को नीचा दिखाया है और यहां तक कि भगवान को भी नीचा दिखाया है. तलाक एक बहुत ही बुरा शब्द है.'
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











