
Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर जरूर करें ये खास उपाय, श्रीहरि देंगे आशीर्वाद
AajTak
Shattila Ekadashi 2025: एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विधान है. हर माह के दोनों पक्षों को एकादशी व्रत होता है. वहीं माघ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है.
Shattila Ekadashi 2025: सनातन धर्म की 24 एकादशियां बहुत ही खास मानी जाती हैं और सभी एकादशी श्रीहरि को समर्पित हैं. वहीं, माघ मास के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी भी बहुत ही खास है. यदि व्यक्ति षटतिला एकादशी के दिन लक्ष्मीपति भगवान विष्णु की उपासना कर उपवास करता है और अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करता है, तो उस पर विष्णु जी की विशेष कृपा होती है. इस बार षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी यानी कल रखा जाएगा.
षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष महत्व है. इस दिन 6 तरीके से तिल का इस्तेमाल करना विशेष फलदायी बताया गया है जिसमें नहाने, उबटन लगाने, आहुति देने, तर्पण करने, दान करने और खाने में करना शुभ माना गया है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस दिन षटतिला एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
षटतिला एकादशी पर करें ये उपाय (Shattila Ekadashi Upay)
1. जीवन में प्रगति के लिए इस दिन स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल और कुछ तिल के दाने मिलाकर स्नान करें. इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें. इससे उनकी कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी.
2. आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाएं. इससे मां तुलसी की आशीर्वाद प्राप्त होगा.
3. षटतिला एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु जी को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और मंदिर में उनके आगे बैठकर ‘ऊं नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे करियर में आने वाली सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











