
Shattila Ekadashi 2024: कब है माघ मास की षटतिला एकादशी, जानें पूजन मुहूर्त, व्रत विधि और उपाय
AajTak
Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी का व्रत 6 फरवरी को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. षटतिला एकादशी माघ मास की सबसे खास एकादशी मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तिल का भोग लगाना चाहिए.
Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. ज्योतिष के अनुसार, षटतिला एकादशी पर तिल का बेहद खास महत्व है. इस व्रत में तिल से स्नान, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल से तर्पण, तिलों का दान और तिलों से बनी चीजों का सेवन करना अत्यंत शुभ माना गया है. इस बार षटतिला एकादशी का व्रत 6 फरवरी, मंगलवार को रखा जाएगा.
षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त (Shattila Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन एकादशी तिथि की शुरुआत 5 जनवरी को शाम 5 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और इसकी तिथि का समापन 6 जनवरी को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, षटतिला एकादशी को 6 फरवरी को मनाई जाएगी. 7 फरवरी को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
षटतिला एकादशी पूजन विधि (Shattila Ekadashi Pujan Vidhi)
प्रात:काल स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पुष्प, धूप आदि अर्पित करें. इस दिन व्रत रखने के बाद रात को भगवान विष्णु की आराधना करें, साथ ही रात्रि में जागरण और हवन करें. इसके बाद द्वादशी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान के बाद भगवान विष्णु को भोग लगाएं और पंडितों को भोजन कराने के बाद स्वयं अन्न ग्रहण करें.
षटतिला एकादशी उपाय (Shattila Ekadashi Upay)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












