
Sharp ने लॉन्च की दमदार AC रेंज, 32,499 रुपये से शुरू है कीमत, मिलेंगे खास फीचर्स
AajTak
Sharp AC Price in India: शार्प ने भारतीय बाजार में अपने AC को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कैटेगरी में तीन रेंज को लॉन्च किया है, जो 1 टन से लेकर 2 टन तक की क्षमता के ऑप्शन में आते हैं. इनमें आपको 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा कंपनी ने कई दूसरे दमदार फीचर्स दिए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Sharp ने भारतीय बाजार में अपनी नई AC सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने तीन Reiryou, Seiyro और Plasma Chill सीरीज को लॉन्च किया है, जो आकर्षक कीमत पर आती हैं. कंपनी का कहना है कि ये नई सीरीज बेहतर कूलिंग के साथ ही बिजली भी बचाएगी.
इसमें एडवांस फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को साफ हवा मिलेगी. लेटेस्ट AC में कंपनी ने 7 स्टेज फिल्टरेशन, 7-in-1 कन्वर्टिबल फंक्शन, सेल्फ डायग्नोसिस और सेल्फ क्लिनिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे. यानी इसमें कन्फर्ट, हेल्थ और कन्वीनियंस का कैम्बो मिलता है.
कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई कैपेसिटी ऑप्शन दिए हैं, जो अलग-अलग साइज के कमरों के लिए परफेक्ट हैं. कंपनी का कहना है कि उसके नए प्रोडक्ट्स में टेक्नोलॉजी के साथ इनोवेशन को ब्लेंड करना उनका कमिटमेंट दिखता है, जिससे कंज्यूमर्स को बेहतर प्रोडक्ट्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: ना तोड़फोड़, ना टांगने की जरूरत, घर के किसी भी कोने में रखें ये AC
Reiryou सीरीज में कंपनी ने परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी पर फोकस किया है. इसमें आपको 1.5 टन और 2 टन की क्षमता के AC मिलते हैं, जो 5000W से 6270W की कूलिंग कैपेसिटी के साथ आते हैं. आपको 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग का भी विकल्प मिलेगा. इस सीरीज के साथ कंपनी 7 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी ऑफर करेगी. इसमें 7-in-1 कन्वर्टिबल 4 वे स्विंग मिलेगा. ब्रांड की मानें, तो ये AC 58 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में काम कर सकते हैं.
Seiryo सीरीज में आपको 1 टन और 1.5 टन की क्षमता वाले AC का विकल्प मिलेगा. इस सीरीज में कंपनी ने एडवांस कूलिंग और रोजमर्रा के कम्फर्ट पर फोकस रखा है. इसमें भी आपको 3-स्टार और 5-स्टार का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने Plasma Chill सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में आपको 1 टन से 1.5 टन के 3-स्टार AC मिलेंगे.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











