
Shark Tank: ऑफर पर भड़के सभी शार्क जज, अनुपम मित्तल ने फाड़ा चेक, विनीता बोलीं- Insult मत कीजिए!
AajTak
Shark Tank India: Entrepreneurs ने काउंटर ऑफर से शार्क जज थोड़े नाराज हो गए. सभी जजों ने एक साथ ऑफर ठुकरा दिया, और पैसे लगाने से इनकार कर दिया. अनुमप मित्तल ने कहा कि आपको जो चाहिए था वो मिल गया, शार्क टैंक के प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन हो चुका है.
शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पहले सीजन में कई ऐसे Entrepreneurs सामने आए, जो बिना हिचके चंद सेकंड में जजों के ऑफर को स्वीकार कर लिया है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी पहुंचे, जिन्होंने शार्क के जजों का ऑफर को ठुकरा दिया.
दरअसल, एक एपिसोड के दौरान Moonshine Meadery के दो को-फाउंडर ने अपने बिजनेस से जजों को प्रभावित किया. यह कंपनी बियर जैसा एक पेय बनाती है, जो शहद से बनता है. इस बिजनेस से प्रभावित होकर पहले तो सभी जज एक साथ पैसे लगाने के लिए तैयार हो गए.
Moonshine Meadery के दोनों को-फाउंडर ने कंपनी में 0.5 फीसदी इक्विटी के बदले 80 लाख रुपये मांगे थे. जिसके बदले शार्क जज अनुमप मित्तल, अशनीर ग्रोवर, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और पीयूष बंसल शामिल ने एक साथ 2.5 फीसदी इक्विटी के मुकाबले 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










