
Share Market Open: IT, Auto स्टॉक्स में तेजी... खुलते ही सेंसेक्स 60 हजार के पार
AajTak
इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी. हालांकि अंतत: बाजार हल्की तेजी में बंद होने में सफल रहा था. शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 104.92 अंक (0.18 फीसदी) के फायदे के साथ 59,793.14 अंक पर रहा था. घरेलू बाजार पिछले तीन सप्ताह से नुकसान में है.
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से मिल रहे सपोर्ट के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने आज सोमवार को सप्ताह की अच्छी शुरुआत की. पिछले कई सप्ताह से प्रेशर से गुजर रहे बाजार को आज राहत मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों मेजर इंडेक्स शुरुआती कारोबार में ही मजबूत हो गए. आईटी और ऑटो स्टॉक्स में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है.
प्री-ओपन सेशन से बाजार मजबूत
घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से ही मजबूत बना हुआ है. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 120 अंक की बढ़त के साथ 59,915 अंक के पास कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी करीब 60 अंक मजबूत होकर 17,890 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं, सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) का फ्यूचर कांट्रैक्ट सुबह के नौ बजे 27 अंक की बढ़त लेकर 17,869 अंक पर कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ कर सकता है. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 300 अंक के फायदे के साथ 60,090 अंक के पास कारोबार कर रहा था था. वहीं निफ्टी लगभग 72 अंक चढ़ कर 17,900 अंक के पार कारोबार कर रहा था.
तीन सप्ताह से प्रेशर में है बाजार
इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी. हालांकि अंतत: बाजार हल्की तेजी में बंद होने में सफल रहा था. शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 104.92 अंक (0.18 फीसदी) के फायदे के साथ 59,793.14 अंक पर रहा था. इसी तरह निफ्टी 34.50 अंक (0.19 फीसदी) मजबूत होकर 17,833.30 अंक पर बंद हुआ था. गुरुवार को सेंसेक्स 659.31 अंक (1.12 फीसदी) मजबूत होकर 59,688.22 अंक पर और निफ्टी 174.35 अंक (0.99 फीसदी) की बढ़त लेकर 17,798.75 अंक पर बंद हुआ था. घरेलू बाजार पिछले तीन सप्ताह से नुकसान में है.
ग्लोबल मार्केट से मिल रहा सपोर्ट

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












