
Share Market: आज बेचा शेयर कल अकाउंट में पैसा! जानें-क्या होंंगे T+1 सिस्टम के फायदे?
AajTak
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्टॉक एक्सचेंजों को इस बात की इजाजत दे दी है कि वे कम अवधि में निपटान वाले T+1 settlement चक्र को अपनाएं.
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बात की इजाजत दे दी है कि वे कम अवधि में निपटान वाले T+1 settlement चक्र को अपनाएं. यह व्यवस्था 1 जनवरी, 2022 से लागू होगी. आइए जानते हैं कि क्या है यह सिस्टम और इससे शेयर कारोबारियों, निवेशकों को क्या फायदे होंगे? (फाइल फोटो) क्या होता है सेटलमेंट चक्र: शेयर बाजार में लेनदेन की व्यवस्था बैंक या अन्य जगहों से अलग होती है. बैंक या अन्य पेमेंट सिस्टम से पैसा ट्रांसफर या लेनेदेन होते ही आपके खाते में पहुंच जाता है. लेकिन शेयर बाजार में ऐसा नहीं होता. फिलहाल शेयर बाजार T+2 निपटान चक्र (settlement cycle) पर काम करता है. (फाइल फोटो) इसका मतलब यह है कि अगर आपने आज कोई शेयर खरीदा तो शेयर वास्तव में आपके डीमैट अकाउंट में ट्रेड डे ‘T’ day के तीसरे दिन यानी आज के दो दिन बाद T+2 में पहुंचता है. इसी तरह आपने कोई शेयर बेचा तो उसका पैसा खाते में तीसरे दिन पहुंचता है. इससे सेटलमेंट या निपटान चक्र कहते हैं. (फाइल फोटो: Getty Images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











