
Shardiya Navratri Ghatsthapna Shubh Muhurat 2025: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, घटस्थापना के लिए मिलेगा सिर्फ इतनी देर का शुभ मुहूर्त
AajTak
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से हो चुकी है. आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाला यह पर्व मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष समय माना जाता है. पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाती है जिसका मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 06 मिनट तक रहेगा.
Shardiya Navratri 2025: आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है. इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक रहने वाली है. हर वर्ष शारदीय नवरात्र का पर्व आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है. नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का सबसे ज्यादा महत्व होता है और इस दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर मां दुर्गा के नौ रूपों पूजा किया जाता है.
शारदीय नवरात्र घटस्थापना का मुहूर्त (Shardiya Navratri 2025 Ghatsthapna Muhurat)
22 सितंबर यानी आज प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहने वाली है. प्रतिपदा तिथि की शुरुआत आज रात 1 बजकर 23 मिनट पर हो चुकी है और तिथि का समापन 23 सितंबर यानी कल अर्धरात्रि 2 बजकर 55 मिनट पर होगा.
आज कलशस्थापना के लिए कई विशेष मुहूर्त भी बताए गए हैं. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 06 मिनट तक रहेगा और दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजकर 49 मिनट से होगी और समापन दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर होगा.
कलशस्थापना के लिए आवश्यक सामग्री
शारदीय नवरात्र की कलशस्थापना के लिए कुछ विशेष और महत्वपूर्ण सामग्री बताई गई है. जिसमें विशेष है लकड़ी की चौकी, 7 प्रकार के अनाज, कलश, मिट्टी का बर्तन जिसमें मुंह हो, मिट्टी, गंगाजल, कलावा, सुपारी, लौंग, आम के पत्ते, अक्षत (साबुत चावल), नारियल, लाल कपड़ा और मां दुर्गा के पुष्प.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












