
Shardiya Navratri 2025: सुबह जल्दी शुरू हो जाएगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, यहां देखें टाइमिंग
AajTak
Shardiya Navratri 2025: कल यानी 22 सिंतबर, सोमवार से शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू होने वाला है. यह नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होेते हैं. नवरात्र की पूजा से पहले घटस्थापना का खास महत्व होता है.
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण महापर्व है. नवरात्र का आरंभ प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना या कलश स्थापना से होता है. यह स्थापना दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ मानी जाती है. मान्यता है कि कलश स्थापना के बिना दुर्गा पूजा संपन्न नहीं होती है. यही कारण है कि घटस्थापना के लिए विशेष मुहूर्त का पालन करना अत्यावश्यक माना गया है. नवरात्र में कलश स्थापना हमेशा पहले दिन की जाती है और पूरे नौ दिन उसका पूजन होता है. इस साल शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर, यानी कल से शुरू हो रहा है.
शारदीय नवरात्र 2025 घटस्थापना मुहूर्त
नवरात्र की घटस्थापना प्रतिपदा तिथि पर की जाती है. इस बार प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट और इसका समापन 23 सितंबर को रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 06 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जाती है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट कर रहेगा.
घटस्थापना सामग्री की सूची (Ghatasthapana Samagri List)
चौड़े मुंह वाला मिट्टी का नया पात्र. किसी पवित्र स्थान की मिट्टी, सात प्रकार के अनाज – गेहूं, जौ, मूंग, चना, उड़द, तिल, और मक्का, आम या अशोक के पत्ते, अक्षत, लाल रंग का वस्त्र, ताजे फूल और माला, तांबे या पीतल का कलश, स्वच्छ जल या गंगाजल, कलावा, सुपारी, हल्दी की गांठ, दूर्वा, लौंग, सिक्का, छिलके सहित नारियल और माता की चुनरी.
घटस्थापना की विधि (Ghatasthapana Pujan Vidhi)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










