
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में कल घटस्थापना के लिए मिलेंगे ये 2 शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सही विधि
AajTak
Shardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र की शुरूआत 22 सितंबर से हो रही है. परंपराओं के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन मां शैलापुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना का विधान है. मान्यता है कि नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं.
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र का पर्व हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल यह पावन पर्व 22 सितंबर 2025 यानी कल शुरू हो रहा है. यह नौ दिन मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों की गई साधना से जातक को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि स्वयं मां दुर्गा इन दिनों पृथ्वी पर निवास करती हैं और भक्तों के दुख-संकट दूर करती हैं.
घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2025 Ghatsthapna Shubh Muhurat)
नवरात्र की शुरुआत घटस्थापना से होती है. पंचांग के अनुसार, इस साल 22 सितंबर यानी कल सुबह 6 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 06 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ समय रहेगा. इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त भी घटस्थापना के लिए श्रेष्ठ माना गया है, जो कि सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस साल नवरात्र में कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त मिलने वाले हैं.
इस तरह करें घटस्थापना (Shardiya Navratri 2025 Ghatsthapna Vidhi)
इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. सात ही मंदिर की साफ-सफाई करें. कलश स्थापना के लिए घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. कलश में साफ जल भरकर उसमें सिक्का, फूल और अक्षत डालें. इसके बाद कलश पर स्वास्तिक बनाएं और कलावा लपेटें. लाल चुनरी में नारियल को लपेट कर कलश के ऊपर रख दें. देसी घी का दीपक जलाकर मां दुर्गा की पूजा करें. व्रत कथा का पाठ करें. फल और मिठाई का भोग लगाएं.
नवरात्र की प्रमुख तिथियां

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










