
Shardiya Navratri 2025: अगर पाना चाहते हैं मां दुर्गा का आशीर्वाद, तो भूल से भी ना चढ़ाएं माता रानी को ये 4 फल
AajTak
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर यानी आज से हो चुकी है. नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा को फलों का भी भोग लगाया जाता है. लेकिन, कुछ ऐसे फल भी हैं जिनको खासतौर से मां दुर्गा पर नहीं चढ़ाया जाता है. चलिए जानते हैं उन फलों के बारे में.
Shardiya Navratri 2025: आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है. नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. प्रत्येक दिन देवी के एक विशेष रूप की आराधना के साथ उन्हें उनका प्रिय भोग अर्पित करने की परंपरा है. ऐसा करने से भक्तों को माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
नवरात्र के दिनों में न केवल पूजा-अर्चना, बल्कि खाने-पीने की चीजों का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. इस दौरान खान-पान पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए. प्याज, लहसुन, मांसाहार और मदिरा का सेवन सख्त वर्जित माना गया है. इस 9 दिन की अवधि में दिनभर उपवास करने के बाद रात्रि में भोजन केवल माता को भोग अर्पित करने के बाद ही ग्रहण करना चाहिए. तो चलिए अब जानते हैं मां दुर्गा को कौन से फलों का भोग लगाना चाहिए और किसका नहीं.
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूप और ये हैं उनके प्रिय भोग
मां शैलपुत्री- बादाम का हलवा व घी से बनी मिठाइयां
मां ब्रह्मचारिणी- मिश्री और शक्कर
मां चंद्रघंटा- खीर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












