
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर आज रात धरती पर विराजेंगी मां लक्ष्मी, जरूर करें ये एक काम
AajTak
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात सिर्फ चंद्रमा देखने की नहीं, बल्कि अमृत बरसाने वाली रात्रि भी होती है. इस दिन श्रद्धा और विश्वास से किए गए उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. तो चलिए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में.
Sharad Purnima 2025: 6 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा है. हिंदू धर्म में यह रात बेहद खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन चांद अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर धरती पर अमृत बरसाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. इसलिए इसे धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है.
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है. शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है, जिससे उसकी चांदनी बेहद तेज और अमृतमयी हो जाती है. कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में औषधीय गुण होते हैं. इसी वजह से लोग खीर बनाकर चांदनी में रखते हैं ताकि उसमें उस अमृत की ऊर्जा समा जाए. अगली सुबह वही खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी और चंद्रमा से जुड़े कुछ उपाय करने से धन, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं उन खास उपायों के बारे में-
1. खीर का उपाय
शरद पूर्णिमा की रात चांदनी में खीर रखने का बहुत विशेष महत्व है. इस दिन रात में दूध और चावल से खीर बनाएं और उसे खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रखें. अगली सुबह उस खीर को परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रसाद रूप में ग्रहण करें. ऐसा करने से घर में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है.
2. चंद्रदेवता को दें अर्घ्य
धन से जुड़ी रुकावटें दूर करने के लिए चंद्रमा को जल अर्पित करें. एक लोटे में साफ जल, कुछ चावल और फूल डालें, फिर चंद्रमा की ओर मुख करके ''ऊं सोमाय नम'' मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और मानसिक संतुलन भी सही होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












