Shani Uday 2026 Rashifal: अप्रैल में होंगे शनि उदय, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Shani Uday 2026 Rashifal: अप्रैल 2026 में मीन राशि में शनि के उदय होने से कई राशियों को करियर और आर्थिक प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे. यह समय सोच-समझकर फैसले लेने और आर्थिक योजनाओं को मजबूत करने का है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Shani Uday 2026 In Meen: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला ग्रह माना जाता है. व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल शनि देते हैं. शनि समय के साथ अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, कभी उदय तो कभी अस्त. जब शनि उदित होते हैं, तो उसका असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी दिखाई देता है. शनि का उदय जीवन में नई दिशा, नई जिम्मेदारियां और बड़े बदलाव लेकर आता है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
अप्रैल 2026 में मीन राशि में उदय होंगे शनि
अप्रैल 2026 में शनि देव मीन राशि में उदय करने जा रहे हैं. इस बदलाव से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ने के संकेत भी हैं. करियर और आर्थिक मामलों में यह समय कई लोगों के लिए मजबूती देने वाला साबित हो सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय खासतौर पर धन और लाभ से जुड़े मामलों में शुभ रहने वाला है. शनि आपकी कुंडली में लाभ भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे आमदनी बढ़ने के योग बनेंगे. इस समय आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ेंगी और निवेश से फायदा मिल सकता है. समझदारी से लिए गए फैसले आपको सम्मान और पहचान दिला सकते हैं. अचानक धन मिलने की संभावना भी बन रही है. परिवार के मामलों में सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है. शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में भी लाभ के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा.
मिथुन राशि

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












