
Shani Transit In Kumbh: 2023 के पहले महीने में शनि गोचर, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती है मुश्किल
AajTak
Shani Gochar 2023: शनि ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है और इसका राशिचक्र करीब 30 साल में पूरा होता है. 17 जनवरी 2023 को शनि देव स्वराशि कुंभ में गोचर कर जाएंगे. इसके बाद वह 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे. शनि के कुंभ राशि में जाते ही कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेंगे तो कुछ जातकों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो जाएंगी.
Shani Gochar 2023: न्याय देव शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो उसका असर बाकी सभी राशियों पर पड़ता है. शनि ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है और इसका राशिचक्र करीब 30 साल में पूरा होता है. 17 जनवरी 2023 को शनि देव स्वराशि कुंभ में गोचर कर जाएंगे. इसके बाद वह 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे. शनि के कुंभ राशि में जाते ही कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेंगे तो कुछ जातकों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो जाएंगी. आइए जानते हैं कि कुंभ राशि में शनि का गोचर किन जातकों को नुकसान देगा.
ज्योतिषियों की मानें तो शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही तीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ये राशियां हैं- कर्क, वृश्चिक और मीन. ज्योतिषविदों के अनुसार, 17 जनवरी को शनि जब कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर ढाई साल के लिए शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. जबकि मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू होगा. आइए जानते हैं कि इन राशियों को कौन से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को ढाई साल तक शनि की ढैय्या का प्रभाव झेलना पड़ सकता है. इस दौरान, जातकों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. आपके नौकरी-व्यापार में दिक्कत आ सकती हैं. घर-परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिस पर काफी पैसा खर्च हो सकता है. लड़ाई-झगड़ों के चलते तनाव भी हो सकता है.
वृश्चिक राशि- शनि की ढैय्या का ऐसा ही प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है. आपकी आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं. खर्चे अनियंत्रित होकर बजट बिगाड़ते रहेंगे. यदि अगले ढाई वर्ष के अदंर आप कोई बड़ा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो बहुत सोच-समझकर ही कोई फैसला लें. सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें. दांपत्य जीवन में कड़वाहट के चलते मन दुखी रह सकता है.
मीन राशि- 17 जनवरी को शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. इस दौरान मीन राशि वालों के कष्ट काफी बढ़ सकते हैं. संतान की ओर से आपका मन दुखी हो सकता है. मेहनत के बावजूद इच्छित परिणाम मिलने में देरी होगी. आय और खर्चों में तालमेल बिगड़ सकता है. दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











