
Shani Gochar 2027: साल 2027 में मेष राशि में आएंगे शनि, इन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या से राहत
AajTak
Shani Gochar 2027: 3 जून 2027 को शनि देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से कुंभ राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी, जबकि सिंह और धनु को ढैय्या से राहत मिलेगी. वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि पर शनि का नया प्रभाव शुरू होगा.
Shani Gochar 2027: इस समय शनि देव मीन राशि में स्थित हैं, जिसकी वजह से कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. वहीं, सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या से चल रही है. लेकिन, यह स्थिति 2027 में बदलने वाली है, जब शनि राशि परिवर्तन करेंगे.
शनि का अगला गोचर कब होगा?
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिदेव इस समय मीन राशि में बैठे हुए हैं और 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, शनिदेव लगभग 30 साल बाद मेष राशि में जा रहे हैं. मेष शनि की नीच राशि मानी जाती है, इसलिए यह गोचर कई राशियों के लिए खास बदलाव लेकर आएगा.
किन राशियों को मिलेगी राहत?
कुंभ राशि- शनि के मेष में प्रवेश करते ही कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और आर्थिक दुखों से राहत मिलेगी.
सिंह और धनु राशि- इन दोनों राशियों को शनि ढैय्या से छुटकारा मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












