
Shakib al hasan ruled out to World Cup: 'टाइम आउट' विवाद में मैथ्यूज का असली दुश्मन वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए क्या है कारण
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार (6 नवंबर) को टाइम आउट का बड़ा मामला सामने आया था. यह मामला श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच में सामने आया था. मगर इसी मैच के बाद अब एक और बड़ी खबर आई है.
Shakib al hasan ruled out to World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार (6 नवंबर) को टाइम आउट का बड़ा मामला सामने आया था. यह मामला श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच में सामने आया था. मगर इसी मैच के बाद अब एक और बड़ी खबर आई है.
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. शाकिब ने ही श्रीलंकाई प्लेयर एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट के लिए अंपायर से अपील की थी. ऐसे में मैथ्यूज के असली दुश्मन वही माने गए. हालांकि शाकिब ने नजमुल हुसैन शंतो के कहने पर यह अपील की थी.
ऊंगली में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए
आईसीसी ने शाकिब के बाहर होने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शाकिब की ऊंगली में फ्रैक्चर हुआ है. ऐसे में यह स्टार प्लेयर अब पूरे वर्ल्ड कप से ही बाहर हो चुके हैं. शाकिब को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी. दरअसल, शाकिब को बैटिंग के दौरान ये फ्रैक्चर आया है.
बांग्लादेश टीम को अपना आखिरी ग्रुप मैच 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. इसमें भी शाकिब नहीं खेल पाएंगे. मुकाबले के बाद शाकिब ने कहा था- उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है. बल्लेबाजी के दौरान टेपिंग और पेन किलर की मदद से बैटिंग की थी. मैच के बाद शाकिब का दिल्ली में एक्स रे हुआ जिसके बाद फ्रैक्चर की बात पता चली. रिकवरी में 3 से 4 हफ्ते का समय लग सकता है.
प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे कप्तान शाकिब

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












