
Shaheen Afridi, Pakistan: ‘कोहली, रोहित और..’, PAK के शाहीन आफरीदी ने बताई अपनी ड्रीम हैट्रिक
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया के सामने परेशानी खड़ी करने वाले शाहीन आफरीदी ने अपनी ड्रीम हैट्रिक पर बात की है. शाहीन ने ऐसे तीन भारतीय बल्लेबाजों का नाम लिया है, जिनको वह पहले भी आउट कर चुके हैं.
Shaheen Afridi, Pakistan: पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने पिछले कुछ वक्त में वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. टी-20 वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ शाहीन का प्रदर्शन शानदार था. अब पाकिस्तानी बॉलर ने अपनी ड्रीम हैट्रिक के बारे में बताया है, जिसमें तीनों ही भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












