
SGB: सरकार दे रही मौका... सस्ते में खरीदें गोल्ड, कल से शुरू हो रही है ये स्कीम
AajTak
सरकार सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की पहली किश्त जारी होने वाली है. सरकार की इस योजना के तहत बाजार से कम कीमत पर Gold में निवेश किया जा सकता है. निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार देती है.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGB) 2023-24 सीरीज I की पहली किश्त सोमवार, 19 जून से निवेश के लिए ओपन होने जा रही है. सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोने का इश्यू प्राइस 5,926 रुपये प्रति ग्राम तय किया है. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इश्यू 19-23 जून की अवधि के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी और इसका सेटलमेंट 27 जून को किया जाएगा. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की दो किश्तें जारी करने का फैसला किया गया है. गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज 11-15 सितंबर के बीच जारी होगी.
यह सरकार की तरफ से शुरू की गई एक खास पहल है. गोल्ड की फिजिकल मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी. सरकार की इस योजना के तहत बाजार से कम कीमत पर Gold में निवेश किया जा सकता है. इसमें किए गए निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार देती है.
कैसे तय की जाती है कीमत?
SGB Scheme का सीधा उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की मांग को कम करना है. गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) द्वारा, जो 999 शुद्धता वाले गोल्ड का क्लोजिंग प्राइस के आधार पर होता है. साफ शब्दों में कहें तो गोल्ड बॉन्ड के दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिन के लिए आईबीजेए की तरफ से जारी 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल एवरेज के आधार पर तय होते हैं.
मिलती है छूट
इस स्कीम के तहत सरकार बाजार मूल्य से सस्ते में सोना तो बेचती ही है, बल्कि जो इन्वेस्टर गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और डिजिटल माध्यम से पेमेंट भी करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त छूट भी दी जाती है. ऐसे में उनका निवेश और भी फायदे का सौदा साबित हो जाता है. यहां बता दें कि SGB के लिए ऑफलाइन पेमेंट कैश (अधिकतम 20,000 रुपये तक), डिमांड ड्राफ्ट, चेक के माध्यम से किया जा सकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












