
Sewing Machine Yojana: बिल्कुल फ्री में सिलाई मशीन बांट रही है केंद्र सरकार, आज ही ऐसे करें अप्लाई
AajTak
PM Free Silai Machine Yojana: केंद्र सरकार की इस स्कीम को हर एक राज्य की 50 हजार महिलाओं के लिए तैयार की गई है. पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत बिना किसी राशि के महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाती है.
देश की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की स्कीम चला रही है. सरकार की कोशिश है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें. महिलाएं आर्थिक रूप से आजाद बनें और उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए सरकार कई स्कीम चलाती है. इनमें से एक है प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना (PM Free Silai Machine Yojana). इस स्कीम को केंद्र सरकार (Central Government) चलाती है. इसके तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन (Free Silai Machine) दिया जाता है, ताकी वो इसके सहारे वो कमाई कर खुद को सक्षम बना सकें.
मुफ्त में सिलाई मशीन पाने के लिए महिलाओं को सिर्फ एक आवेदन करना होता है. इसके बाद सरकार द्वारा सिलाई मशीन दे दी जाती है. इस स्कीम का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों जगह की महिलाएं ले सकती हैं. फिलहाल इस स्कीम को कुछ राज्यों में चलाया जा रहा है.
नहीं लगता है कोई पैसा
केंद्र सरकार की ये स्कीम हर एक राज्य की 50 हजार महिलाओं के लिए तैयार की गई है. पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत बिना किसी राशि के महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाती है. इस स्कीम के तहत अप्लाई करने वाली महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए. अप्लाई करने के बाद महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन मिल जाएगी.
पीएम मुफ्त सिलाई मशीन योजना (PM Free Silai Machine Yojana 2022) फिलहाल देश के कुछ ही राज्यों में चल रही है. इनमें हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों चल रही है. इन राज्यों की महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












