
SENS EDYSON 1 Review: कम कीमत में Bluetooth Calling और दूसरे फीचर्स, आपको खरीदना चाहिए?
AajTak
SENS EDYSON 1 स्मार्टवॉच को कंपनी ने बजट सेगमेंट में पेश किया है. इसकी कीमत 2 हजार रुपये से कम रखी गई है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और AI वॉयस असिस्टेंट का भी फीचर दिया गया है. हमनें इसे काफी समय तक यूज किया है. इसका पूरा रिव्यू यहां पर बता रहे हैं.
SENS ईयरबड्स और स्मार्टवॉच बनाने के लिए जानी जाती है. कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच SENS EDYSON 1 को काफी कम कीमत पर पेश किया है. इसकी कीमत 2,000 रुपये से भी कम है. इसमें आपको ठीक-ठाक फीचर्स मिल जाते हैं. यहां पर इसका रिव्यू बता रहे हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन
SENS EDYSON 1 में 1.7-इंच की 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है. ये IPS LCD स्क्रीन के साथ आती है. इसका डायल स्क्वायर शेप में आता है. इसको आप कई कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं. कंपनी इसके साथ एक्स्ट्रा स्ट्रैप देती है.
स्मार्टवॉच काफी लाइट है. इस वजह से आपको हाथ में ज्यादा भारी फील नहीं होगा. फोन के राइट साइड में एक बटन दिया गया है. कंपनी इसके साथ रोटेटिंग बटन देकर इसको ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकती थी. फोन में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है.
परफॉर्मेंस
इस स्मार्टवॉच में कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें आपको AI वॉयस असिस्टेंट के अलावा स्मार्ट नोटिफिकेशन भी मिलता है. इसमें खास बात है कंपनी ने बजट कीमत में उतारने के बावजूद इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर मिलता है. इसमें 11 स्पोर्ट मोड्स, 150 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












