
Second Home for Retirement: रिटायरमेंट के लिए पैसे सेविंग नहीं इस फॉर्मूले से खरीदें एक घर... मौज में बीतेगा बुढ़ापा!
AajTak
मिश्राजी की उम्र 40 साल है, और उनके पास पहले से ही एक घर मौजूद है, जिसकी EMI चल रही है. लेकिन 20 साल के बाद यानी 60 की उम्र में उन्हें रिटायरमेंट फंड के तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये चाहिए. अब आइए बताते हैं, कैसे दूसरा घर मिश्राजी की रिटायरमेंट की टेंशन को पेंशन में बदल देगा.
मिश्राजी को शेयर बाजार से डर लगता है, वो म्यूचुअल फंड से भी दूरी बनाए हुए हैं. उनका सीधा कहना है कि म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में जोखिम बहुत है, और निवेश पर रिटर्न की भी कोई गारंटी नहीं है. हां, वो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को निवेश का सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं...
दरअसल, ये केवल मिश्राजी की सोच नहीं है, हमारे देश में अभी भी अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश को पहली प्राथमिकता देते हैं. भले ही उन्हें ब्याज कम मिले, लेकिन मूलधन के साथ कतई रिस्क नहीं लेना चाहते.
हालांकि मिश्राजी को रिटायरमेंट की भी चिंता है. वो चाहते हैं कि उम्र 60 साल होते ही उनके पास इतनी रकम हो, जिससे बुढ़ापा आसानी से कट जाए. उनके पास फिलहाल निवेश के तौर पर FD एकमात्र विकल्प है. क्योंकि म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) और शेयर बाजार (Share Market) में वो पैसा लगाना नहीं चाहते, फिर क्या विकल्प बचता है, जिसमें रिस्क कम और रिटर्न मनमुताबिक मिल जाए, ताकि समुचित रिटायरमेंट फंड का इंतजाम हो जाए.
रियल एस्टेट ने दिया है जोरदार रिटर्न
ऐसे लोगों के लिए रियल एस्टेट (Real Estate) एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. वैसे भी भारत में जमीन में निवेश आज भी पैसा बनाने का सबसे बेहतरीन जरिया है. पिछले 4 दशक के आंकड़े बताते हैं कि बैंक एफडी (Bank FD), या दूसरे सेविंग स्कीम्स (Saving Schemes) के मुकाबले रियल एस्टेट में बढ़िया पैसा बना है. अब मुद्दे पर लौटते हैं, आखिर अब मिश्राजी को क्या करना चाहिए?
मान लीजिए फिलहाल मिश्राजी की उम्र 40 साल है, और उनके पास पहले से ही एक घर मौजूद है, जिसकी EMI चल रही है. लेकिन 20 साल के बाद यानी 60 की उम्र में उन्हें रिटायरमेंट फंड के तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये चाहिए. अब आइए बताते हैं, कैसे दूसरा घर मिश्राजी की रिटायरमेंट की टेंशन को पेंशन में बदल देगा. अगर अभी मिश्राजी जमापूंजी लगाकर दूसरा घर या जमीन खरीद लेते हैं, तो उन्हें 60 साल के बाद रिटायरमेंट फंड को लेकर बिल्कुल नहीं सोचना पड़ेगा. दूसरे घर की कीमत 20 साल के बाद इतनी हो जाएगी कि वो उसे बेचकर बुढ़ापे में आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो जाएंगे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










