
SEBI Report: कब संभलेंगे? नुकसान में 93%... जानिए आखिर कौन शेयर बाजार से कर रहा है कमाई
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में व्यक्तिगत निवेशकों की संख्या पिछले तीन वर्षों में तेजी बढ़ी है, अध्ययन में यह भी उल्लेख किया गया है कि टॉप 3.5 प्रतिशत नुकसान उठाने वाले ट्रेडरों की संख्या करीब 4 लाख है.
शेयर बाजार रेगुलेटरी सेबी (SEBI) की ओर से रिटेल निवेशकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसी कड़ी में सेबी की एक रिपोर्ट आई है, जिससे पता चलता है कि आम निवेशक किस कदर शेयर बाजार में अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं.
दरअसल, सेबी की ताजा रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि अभी भी इक्विटी फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में 100 में से 93 व्यक्तिगत कारोबारी (Individual Trader) नुकसान उठा रहे हैं. यह रिपोर्ट जनवरी 2023 में सेबी की प्रकाशित एक रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें पाया गया था कि FY22 में 89% व्यक्तिगत इक्विटी ट्रेडर ने F&O में पैसे खोए थे. बता दें, जुलाई में सेबी ने एफएंडओ सेगमेंट में अस्थिरता को रोकने के उद्देश्य से यह रिपोर्ट जारी की है.
F&O की ऐसी लत?
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-24 तक, यानी तीन वर्ष के दौरान 93% इंडिविजुअल ट्रेडर ने F&O सेगमेंट में, जिनकी संख्या 1 करोड़ से ज्यादा रही, उन्होंने औसतन 2 लाख रुपये का नुकसान उठाया है. अध्ययन में यह भी कहा गया है कि इंडिविजुअल ट्रेडर के कुल नुकसान तीन वर्षों की अवधि FY22 से FY24 के बीच 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में व्यक्तिगत निवेशकों की संख्या पिछले तीन वर्षों में तेजी बढ़ी है, अध्ययन में यह भी उल्लेख किया गया है कि टॉप 3.5 प्रतिशत नुकसान उठाने वाले ट्रेडरों की संख्या करीब 4 लाख है, जिन्होंने औसतन 28 लाख रुपये का नुकसान उठाया है. जिसमें ट्रांजेक्शन कोस्ट भी जुड़ा हुआ है. इसके अलावा FY24 के दौरान केवल 1 प्रतिशत इंडिविजुअल ट्रेडर को ट्रांजेक्शन कोस्ट काटने के बाद 1 लाख रुपये का प्रॉफिट हुआ है.
कौन बनाता है शेयर बाजार में पैसे?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











