
'SEBI चेयरपर्सन के पति को महिंद्रा से मिला पैसा...', कांग्रेस ने माधबी पुरी बुच पर लगाए आरोप
AajTak
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मेगा मोदी-अडानी घोटाले की जांच सेबी द्वारा की जा रही है. सेबी चीफ के पास हितों के टकराव के कई मामले हैं. कांग्रेस पार्टी ने अब ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है."
SEBI चीफ माधबी पुरी बुच पर कांग्रेस ने एक बार फिर से हमला बोला है. कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच की उस वक्त एक कंपनी में 99 फीसदी हिस्सेदारी थी, जब यह कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप को कंसल्टेंसी सर्विसेज दे रही थीं, उनके पति को उस कंपनी से 4.78 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि वह उसी ग्रुप के मामलों में फैसला दे रही थीं.
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि एक मजबूत बाजार नियामक के रूप में सेबी की संस्थागत अखंडता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'दोस्तों' को बचाने के लिए 'कलंकित' किया है.
"क्या यह 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' है?"
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मेगा मोदी-अडानी घोटाले की जांच सेबी द्वारा की जा रही है. सेबी चीफ के पास हितों के टकराव के कई मामले हैं. कांग्रेस पार्टी ने अब ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है."
खड़गे ने आगे कहा, "मोदी-शाह के नेतृत्व वाली समिति ने सेबी चीफ की नियुक्ति की. क्या उन्होंने जानबूझकर अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी नियुक्ति की? या उन्हें संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के बारे में पता नहीं था? क्या अब विनियमित कंपनियों पर सेबी के आदेश, उसके अध्यक्ष द्वारा संदिग्ध कंपनी के जरिए प्राप्त परामर्श शुल्क पर निर्भर हैं? क्या यह 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' है?"
उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी द्वारा रचित इस महाघोटाले की वजह से 10 करोड़ शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स की गाढ़ी कमाई खतरे में पड़ गई है!

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










