
Schools Closed: स्कूलों में तीन महीने की छुट्टियां! 28 फरवरी तक बंद रहेंगे जम्मू और कश्मीर के सभी स्कूल
AajTak
Schools Closed, Winter Vacations 2022: बर्फबारी के चलते बढ़ती ठंड को देखते हुए जम्मू और कश्मीर सरकार ने 12वीं के स्कूलों में तीन महीने की छुट्टियां घोषित की हैं. 12वीं के स्कूल 28 फरवरी तक बंद रहेंगे. प्रशासन ने नोटिस जारी छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया है.
Schools Closed, Winter Vacations 2022: जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कश्मीर और जम्मू के वींटर जोन्स के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश (Winter Vacations) की घोषणा कर दी है. कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तक लगभग तीन महीने की छुट्टियां रहेंगी. प्रशासन ने छोटे और बड़े बच्चों के लिए छुट्टियों का अलग-अलग शेड्यूल जारी किया है.
जम्मू और कश्मीर में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित की हैं. पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ली जिसके चलते ठंड बढ़ गई है. घाटी में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार प्राइवेट एवं सरकारी दोनों विद्यालय बंद रहेंगे. जम्मू और कश्मीर के स्कूलों की छुट्टियां 1 दिसंबर से शुरू होंगी और तीन महीने यानी 28 फरवरी, 2023 तक जारी रहेंगी.
जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल प्रशासन द्वारा जारी जम्मू-कश्मीर शीतकालीन अवकाश की तारीखों के अनुसार, 5वीं कक्षा तक की कक्षाएं 1 दिसंबर से, 6वीं से 8वीं कक्षा तक की कक्षाएं 12 दिसंबर तक और कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा 19 दिसंबर तक बंद रहेंगी. सभी कक्षाओं के लिए स्कूल 28 फरवरी 2023 से फिर से खुलेंगे.
Jammu and Kashmir govt announces winter vacations for all the government and recognised private schools of Kashmir and winter zones of Jammu in a phased manner, beginning December 1. pic.twitter.com/1wMQQ4hK6G
बता दें कि जम्मू और कश्मीर के प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों को प्रशासन के आदेश का पालन करना जरूरी है. छात्रों की शंकाओं के समाधान के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को 20 फरवरी को अपने संबंधित स्कूलों में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है ताकि वे स्कूलों को फिर से खोलने की व्यवस्था कर सकें.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






