
Schools Closed: भारी बारिश के चलते स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
AajTak
देश के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. तमिलनाडु, तमिलनाडु, पुडुचेरी,कराईक में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट को देखते हुए इन राज्यों के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. पढ़िए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
Rainfall Alert: देश के तमाम राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में जहां ठंड की दस्तक हो गई है वहीं, दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी,कराईकल और केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
तमिलनाडु के लिए तंजावुर, थिरुवरुर मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, कांचीपुरम जिले के कुंद्राथुर में छुट्टी का ऐलान किया गया है. वहीं, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले दो दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. चेन्नई में कॉलेज में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो चेन्नई में आज 04 नवंबर से 8 नवंबर के बीच गरज के साथ बारिश की आशंका है.
बता दें, तमिलनाडु, पुडुचेरी,कराईकल में पिछले कई दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं. इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभवना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है.
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब में 5 से 7 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, कश्मीर में 6 नवंबर को भारी बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











